वाराणसी में बीजेपी को शिकस्त देने सपा महानगर कमेटी ने कसी कमर, PDA को लेकर बनाई खास रणनीति
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में समाजवादी पार्टी नए तरीके से कैडर को मजबूत करने की जद्दोजहद में जुटी हुई है। पार्टी ने पीडीए यानी पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों को साधने का फुल प्लान तैयार किया है। पार्टी की मीटिंग में बूथ लेवल पर इन्हीं समुदाय के लोगों को ज्यादा जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसकी जानकारी सोमवार को समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने दी