हल्का रादौर के गांव बैंणडी और करेड़ा पहुंचे आप नेता सतीश शर्मा दौड़ंग, साथियों से की मुलाकात...
रादौर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: आम आदमी पार्टी के नेता सतीश शर्मा दौड़ंग ने हल्का रादौर के गांव बैंणडी और करेड़ा का दौरा कर अपने साथियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान सतीश शर्मा दौड़ंग आम आदमी पार्टी की ओर से सक्रिय थे और कांग्रेस टिकट की उम्मीदवारी को लेकर भी उनका नाम चर्चाओं में रहा था। चुनाव के बाद भी उनकी क्षेत्र में सक्रियता बनी हुई है। गांवों में साथियों से मुलाकात को उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।
इस दौरान स्थानीय साथियों के साथ क्षेत्र के मौजूदा हालात और भविष्य की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।