पिपरा: सरैया पंचायत के बूढ़रौंघा, पतरेंगा गांव में पीपरा पुलिस का अभियान: 200 किलो जावा महुआ, 50 लीटर शराब नष्ट
Pipra, Palamu | Sep 5, 2026 अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पीपरा पुलिस ने सरैया पंचायत के बूढ़रौंघा और पतरेंगा गांव में अभियान चलाया। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब200किलो जावा महुआ और50 लीटर तैयार महुआ शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया।शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य सामग्री को भी नष्ट किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर किया।