मूसापुर के प्रकाश कुमार के अचानक लापता होने से घर में मातम का माहौल है ।परिजन लगातार उसकी सुराग पाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि नाते रिश्तेदारों के यहां परिजन खोज कर परेशान हो चुके हैं अब पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है।