लखीसराय: प्रतापपुर गांव से विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हलसी थाना की पुलिस ने प्रतापपुर गांव से 750 मिली लीटर का 4 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.जिसे बुधवार की अपराह्न 3 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया. SI सौरव सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर मामले में प्रतापपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय प्रयाग महतों के पुत्र शराब तस्कर राजेंद्र महतो उर्फ राजो महतो को गिरफ्तार किया है.