लखीसराय: हलसी बाजार में तरहारी मोड़ एसबीआई शाखा के पास नशे में धुत ऑटो चालक गिरफ्तार
पुलिस ने हलसी बाजार में तरहारी मोड़ एसबीआई शाखा के समीप से सीएनजी ऑटो चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर बुधवार की अपराह्न 3 बजे लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. मामले में पुलिस ने जमुई जिला के सिकंदरा थाना अंतर्गत पंच महुआ निवासी गौतम पासवान के पुत्र विश्वजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. हलसी थाना में कांड संख्या 54/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.