किऊल रेलवे पुल से गिरकर एक व्यक्ति की बुधवार की दोपहर 12:55 पर मौत हो गई ,घटना की सूचना पाते ही नगर थाना के डायल 112 के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करते हुए शव की शिनाख्त में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि किऊल रेलवे से नीचे गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है मृतक व्यक्ति शहर का नया बाजार का रहने वाला बताया जा रहा।