पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के विभिन्न पथों का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे पटना के विभिन्न पथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाथी खाना मोड़ से चांदमारी तक पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। वहीं शिवाला ROB का भी सीएम नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया और शिवाला मोड़ के पास निर्माण कराए जा रहे ROB पथ के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली।