पटना ग्रामीण: कंगन घाट के पास पिकअप और कार की टक्कर, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
पटना सिटी के कंगन घाट पर शनिवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और कार में टक्कर हो गई। दोनों में आमने-सामने की टक्कर हुई। इसमें पिकअप पलट गई। जबकि, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों गाड़ी के ड्राइवर बाल-बाल बच गये।