पटना ग्रामीण: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद इनकम टैक्स चौराहे पर पोस्टर, हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न के होने के बाद शनिवार शाम 5:00 बजे से सीजफायर का ऐलान कर दिया गया। इसके बाद अब लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की तुलना होने लगी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे इनकम टैक्स चौराहे पर एक पोस्टर पर लिखा गया हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता।