पटना ग्रामीण: स्वीट लेन गली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कदमकुआं थाना क्षेत्र के स्वीट लेन गली में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर 12:06 बजे मामले की जानकारी कदमकुआं थाना अध्यक्ष ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि मौके पर एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।