पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से महिला का शव मिला, 20 इंच के पानी की पाइप में रखी थी बॉडी, पुलिस जांच कर रही है
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के सेकेंड फ्लोर से शनिवार की देर शाम महिला का शव मिला है। महिला के शव का वाटर सप्लाई होने वाले 20 इंच की पाइप में डाल दिया गया था। शव अर्द्धनग्न हालत में पाइप में पड़ा था। पाइप को काटकर महिला का शव निकाला गया। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे मौके पर छानबीन को पहुंची सचिवालय DSP अनु कुमारी ने पूरे मामले की जानकारी दी।