पटना ग्रामीण: एग्जिविशन रोड स्थित LIC बिल्डिंग के सर्वर रूम में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
रविवार की अहले सुबह करीब 5 बजे एग्जिविशन रोड स्थित LIC बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। सर्वर रूम से धुंआ निकलने लगा, इसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। सेकेंड फ्लोर पर आग लगने की वजह से हाइड्रोलिक मशीन और सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान अग्निशमन के कर्मियों को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।आग लगने से सर्वर रूम को काफी नुकसान पहुंचा है।