समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 06 जून 2026
आज दिनांक 06 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में हीट वेब से संबंधित, पंचायती राज विभाग एवं पंचायत आम निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में गई।
हीट वेब एवं अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यपालक अभियंता ,लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि खराब पडे़ हुए चापाकलों की दैनिक मरम्मती कराते हुए प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। इस क्रम में वाॅटर लेवल की भी जाँच करेंगे। यदि पेयजल के अभाव में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होगी तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
सभी पंचायत सचिव को निदेश दिया गया कि अपने पंचायत अंतर्गत जन सुविधाओं की उपलब्धता एवं उनके कार्यरत रहने का पर्यवेक्षण करेंगे एवं इसके बाधित होने की स्थिति में अविलंब वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि सक्षम स्तर से कार्रवाई करते हुए जन सुविधाओं की उपलब्धता यथा पेयजल, विद्युत उपलब्धता, साफ-सफाई आदि सुनिश्चित कराई जा सकें।
15वीं वित्त आयोग एवं 06वीं राज्य वित्त आयोग अंतर्गत प्रखंडवार व्यय की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को विभागीय नियमानुसार शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सभी सरकारी योजनाओं का पंचायत स्तर तक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आगामी पंचायत आम निर्वाचन को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar
Buxar, Bihar | Jun 6, 2026