समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 जून 2026
बक्सर में मॉडल स्कूलों के सफल संचालन को लेकर डीपीएमयू की बैठक आयोजित
आज दिनांक 06 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिले में संचालित मॉडल स्कूलों के प्रभावी एवं सफल संचालन को लेकर डीपीएमयू (DPMU) की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में एक-एक मॉडल स्कूल स्थापित किया गया है। इन विद्यालयों में छात्र नामांकन के लिए राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना (NMMS) में सफल विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही विद्यालयों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर इच्छुक शिक्षकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन कर मॉडल स्कूलों में प्रतिनियुक्ति की गई है। कुल 27 शिक्षकों का चयन विभिन्न प्रखंडों के मॉडल स्कूलों के लिए किया गया है तथा उन्हें संबंधित विद्यालयों में पदस्थापित कर दिया गया है।
जिला पदाधिकारी ने सभी मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में आवश्यक शैक्षणिक एवं आधारभूत संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। वहीं, बीएसईआईडीसी (BSEIDC) के सहायक अभियंता को सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
मॉडल स्कूलों की विशेषताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) तथा जिले के सभी मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarjila #buxar #buxarcity #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jun 6, 2026