समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 06 जून 2026
आज दिनांक 06 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में सहयोग पोर्टल एवं अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभा कक्ष में गई।
सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सभी संबंधित पदाधिकारियों को अधिकतम 05 दिनों के अंदर करने का निदेश दिया गया।
सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि सहयोग पोर्टल से उनकी लाॅगिन पर प्राप्त हो रहे आवेदनों का दैनिक रूप से अनुश्रवण करेंगे एवं ससमय निष्पादन भी करना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई भी आवेदन उनके विभाग से संबधित नहीं है तो प्राप्ति के दिन ही संबंधित विभाग को भेजना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो DIO से सम्पर्क करके समस्या का समाधान सुनिश्चित करायेंगे।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि आगामी सहयोग शिविर के आयोजन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करेंगे। इस हेतु प्रखंड अंतर्गत सभी पदाधिकारी/कर्मी के साथ बैठक भी आयोजित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jun 6, 2026