कोडरमा: कांग्रेस नेता ने स्वास्थ्य मंत्री से कोडरमा की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 50 बेड के अस्पताल की मांग की
गांव की जनता को बेहतर इलाज मिले, इसी मकसद से कांग्रेस नेता प्रकाश रजक ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से रांची कांग्रेस भवन में हुए जनता दरबार मे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक आवेदन सौंपा और कहा कि अब वक्त आ गया है कि गांवों की तस्वीर बदले। कोडरमा प्रखंड के पथलडीहा में 50 बेड का अस्पताल की मांग की गई .