कोडरमा: उपायुक्त के निर्देशानुसार, कोडरमा जिले के सभी अंचलों में विशेष राजस्व कैंप का आयोजन किया गया
उपायुक्त कोडरमा श्री ऋतुराज के निर्देशानुसार कोडरमा जिला अंतर्गत सभी अंचलों में 21 जुलाई को विशेष राजस्व कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दूसरा दिन भी कोडरमा जिला अंतर्गत सभी अंचलों में विशेष राजस्व कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 30 दिनों से अधिक समय से लंबित आपत्ति सहित एवं आपत्ति रहित दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन किया गया।