कोडरमा: कोडरमा में महिला प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला परिषद अध्यक्ष व जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने किया शुभारंभ
डीपीआरसी भवन, कोडरमा में सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से जिले के सभी महिला मुखिया एवं महिला वार्ड सदस्यों का जिला एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सोमवार को 1 बज्र किया गया।