कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने पशुधन, डेयरी और मत्स्य योजनाओं में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पशुपालन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.