कोडरमा: स्ट्रीट लाइट की अधिक कीमत पर खरीदारी करने पर विधायक डॉ नीरा यादव ने नगर पंचायत के पदाधिकारियों को लगाई फटकार
विधायक व राज्य की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कोडरमा और डोमचांच के प्रशासक तथा विभाग के अन्य अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। विकास योजनाओं में अनियमितता, जरूरी योजनाओं की जगह गैर जरूरी योजनाओं के चयन के साथ ही स्थल का गलत चयन, गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने के मामलों में उन्होंने नगर पंचायत के प्रशासक की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया.