कोडरमा: समाहरणालय में उपायुक्त ने जिला सहकारिता विकास समिति की समीक्षा बैठक में कई दिशा निर्देश दिए
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (सहकारिता प्रभाग) के अंतर्गत जिला सहकारिता विकास समिति (DCDC) एवं सिद्धो कान्हो कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ लिमिटेड कोडरमा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारिता क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.