बदलापुर: धनियामऊ बाजार में पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बक्सा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. सराय हरखु गांव के रहने वाले रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से घर आ रहा था जहां रास्ते मे शिवम यादव, बाबू शेख आदि के द्वारा मारपीट किया गया. वहीं पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है