डिंडौरी: कलेक्टर ने नामांकन लक्ष्य अधूरा रहने पर अधिकारी-कर्मचारियों का वेतन रोकने का दिया निर्देश
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान कक्षा 1 से 8 तक के शत प्रतिशत नामांकन 30 अप्रैल 2026 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार रात 8:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर निर्धारित समय तक नामांकन लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए ।