जमुई जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार 12 बजे जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कहीं बाल गोपाल की झांकी सजाई गई तो कहीं गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। नन्हे बच्चों की मासूम अदाओं और आकर्षक प्रस्तुतियों 24 लोगो को प्रभावित किया।