पटियाली: नगला सिसैया में खेत की रखवाली करने गए किसान को सांप ने काटा, इलाज के बाद हालत में सुधार
पटियाली। नगला सिसैया में बुधवार रात छुट्टा जानवरों से फसल की रखवाली करने खेत जा रहे किसान कृपाल सिंह पुत्र दयाराम सिंह के दाएं पैर में सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से सीएचसी पटियाली लेकर पहुंचे, जहां उपचार किया गया। चिकित्सक डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि किसान की हालत में काफी सुधार है और अब वह खतरे से बाहर हैं।