शिवपुरी नगर: हुसैन टेकरी पर स्कूल संचालक के घर 80 लाख की डकैती, 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हुसैन टेकरी पर स्थित निजी स्कूल ईस्टर्न हाइट के संचालक सुबोध अरोरा के घर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने 80 लाख की डकैती की बारदात को अंजाम दिया। जिस पर फिजिकल थाना पुलिस ने आज 5 आरोपीयों की गिरफ्तार कर लिया है। वही 6 आरोपी अभी भी फरार हैं। जिसकी जानकारी आज शुक्रवार की शाम 4 बजे दी है।