शिवपुरी नगर: पोहरी में महिला पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा: पति-पत्नी का ऐसा मामला पहली बार देखा
पोहरी कस्बे में एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चरित्र के संदेह के चलते धारदार हथियार से कई बार कर दिए। जिससे पत्नी की दोनो आंखे और उसके प्राईवेट पार्ट सहित शरीर कई जगह से बुरी तरह से चोटिल हो गया। जिसे उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने आज गुरूवार की दोपहर 2:30 पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।