शिवपुरी नगर: महाराष्ट्र से कानपुर जा रहा 14 चक्का ट्रक पूरनखेड़ी टोल टैक्स के पास पलटा, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, 2 लोग घायल
नरवर के रहने वाले 14 चक्का ट्रक ड्राइवर देवऋषि पवैया ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने साथी शैलेंद्र गौर निवासी करैरा के साथ महाराष्ट्र से प्याज भरकर कानपुर जा रहा था।तभी पूरनखेड़ी टोल टैक्स के आगे उसे नींद का झोंका आ गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।