शिवपुरी नगर: यौन अपराधों में पीड़िता का नाम, वीडियो या फोटो प्रकाशित करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: एएसपी संजीव मूले
शिवपुरी पुलिस द्वारा आज गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्राय देखने में आ रहा है कि किसी भी तरह के यौन संबंधी अपराधों में पीड़िता का नाम वीडियो या फोटो प्रकाशित कर दिया जाता है। जो भारतीय दंड संहिता की धारा 72 का दंडनीय अपराध है। यदि भविष्य इसका पालन नहीं किया जाता तो संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।