शिवपुरी नगर: करौंदी कॉलोनी में अज्ञात 4 असामाजिक तत्वों ने टपरिया में आग लगाई, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला बाल-बाल बची
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करौंदी कॉलोनी में 4 अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक टपरिया में आग लगा दी। जिससे टपरिया और उसमे रख सामान जलकर खाक हो गया। वही टपरिया में सो रही 75 वर्षीय बुर्जुग महिला नूर बानो बाल बाल बच गई। जिसकी शिकायत युवक ने फिजिकल थाना पहुंचकर दर्ज कराई है।