शिवपुरी नगर: सरकारी जिला अस्पताल में गेट पास को लेकर विरोध, 3 साल के बच्चे के लिए भी गेट पास मांगा
शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीजों का 10 रुपए के पर्चे से ईलाज भले ही हो रहा है पर मरीज के साथ आए उसके अटेंडरों का जेबों पर भारी असर पड़ रहा है। जिसका बुधवार की रात और आज गुरुवार की रात करीब 7 बजे एक बार फिर मरीजों के अटेंडरों और भाजपा पार्षद ने विरोध किया। प्रियांशु राजा चौहान निवासी खोड़ ने बताया उसके साथ आए 3 साल के मासूम का भी गेट पास बनवाने की बोला गया।