बड़गांव: उदयपुर में कांग्रेस के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सचिन पायलट को गद्दार बताने वाले पोस्टर लगाए गए
उदयपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सचिन पायलट को गद्दार बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर शहर के प्रतापनगर चौराहा पर लगे हैं। एक तरफ सचिन पायलट और दूसरी तरफ अशोक गहलोत का पोस्टर लगा हैं जिसमें इन्हें वक्फ बिल का विरोध करने वाला बताया है।