राशमि: राशमी में धनतेरस पर महिलाओं ने लक्ष्मी रूपी पीली मिट्टी घर लाकर धरती की पूजा कर धन-धान्य की कामना की
राशमी। दीपावली के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो गई। शुक्रवार सुबह से ही राशमी कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। धनतेरस के शुभ अवसर पर महिलाओं ने लक्ष्मी के रूप में पीली मिट्टी घर लाकर परंपरा को जीवंत कर दिया। यह मिट्टी पूजा के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है और इसे घर की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।तड़के से ही कस्बे में चहल-पहल नज