पाली: जाखलौन रेलवे ट्रैक के पास मृत अवस्था में मिले युवक की पहचान कस्बा पाली निवासी रेशु चौरसिया के रूप में हुई
Pali, Lalitpur | Aug 12, 2026 बीते लगभग तीन दिन पूर्व जाखलौन स्थित रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिले उक्त अज्ञात युवक की शिनाख्त कस्बा पाली निवासी रेशु चौरसिया के रूप में हुई। वही उक्त मामले में रेशु की मौत की गुत्थी सुलझाने को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की बात कही जा रही है।