सुल्तानगंज: गुरु के सम्मान में सजे स्कूल परिसर, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों से बांधा समां
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निजी एवं गैर सरकारी विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को पुष्प एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों