शिवहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ताराचंद साह गिरफ्तार
--------------------------------
शिवहर। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिपराही थाना क्षेत्र के मेसोढ़ा गांव निवासी कुख्यात अपराधी ताराचंद साह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ताराचंद साह के खिलाफ शिवहर थाना कांड संख्या-343/26 दर्ज था। उस पर एक महिला द्वारा मुकदमे में समझौता कराने का दबाव बनाने, धमकी देने, मारपीट एवं जबरदस्ती करने तथा आभूषण और नकद राशि ले जाने का आरोप लगाया गया था।
पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक गिरफ्तार ताराचंद साह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार उसके विरुद्ध कुल 11 आपराधिक कांड दर्ज हैं, जिनमें बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी एवं मानवीय रूप से निगरानी की जा रही थी। विशेष अभियान के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताराचंद साह, पिता-रामाशीष साह, निवासी ग्राम मेसोढ़ा, थाना-पिपराही, जिला-शिवहर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और अन्य कांडों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
#SheoharNews
#YouthIcon
#BiharNews
#Inspiration
#Sheohar
#VideoViral
#ShortsVideo
#RealKaroFeelKaro
#ViralVideo
#VideoOfTheDay
#ReallyFeellt
#FacebookReels
#Explore
#InstaReels
#Reelsindia
#ContentCreator
#ReelTrend
#TrendingVideo
#ViralReels
#WatchTillEnd
#SheoharPolice
#DistrictAdministrationSheohar
#KhelVibhagheohar
#JEEVIKABihar
#InformationPublicRelationsDepartmentGovernmentofBihar
#DeocSheohar
#BiharPolice
#DDNewsLive
#DDKisan
#DDSPORTS
Sheohar, Sheohar | Oct 3, 2026