ऑपरेशन दखल-दहानी: माधोपुर अनंत में 20 पर्चाधारियों को मिला भूमि पर वास्तविक दखल ✅
जिला प्रशासन, शिवहर द्वारा पात्र एवं भूमिहीन परिवारों को उनके वैध अधिकार दिलाने के उद्देश्य से 'ऑपरेशन दखल-दहानी' के अंतर्गत माधोपुर अनंत में 20 पर्चाधारियों को उनकी आवंटित भूमि पर दखल दिलाने की कार्रवाई की गई।
🔹 मुख्य उद्देश्य: भूमि आवंटन का लाभ केवल अभिलेखों तक सीमित न रहे, बल्कि पात्र लाभुकों को धरातल पर भूमि का वास्तविक अधिकार और उपयोग मिल सके।
🔹 अपील: यदि किसी पर्चाधारी को अपनी आवंटित भूमि से संबंधित कोई कठिनाई हो, तो वे आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने संबंधित अंचल कार्यालय से संपर्क करें।
दिनांक: 22.11.2026
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर
#OperationDakhalDahani #ऑपरेशन_दखल_दहानी #Sheohar #शिवहर #SheoharAdministration #BiharGovernment #IPRD #LandRights #BiharNews
Sheohar, Bihar | Nov 22, 2026