चित्तौड़गढ़ की विशेष एनडीपीएस न्यायालय संख्या-2 ने 15 वर्ष पुराने अफीम तस्करी प्रकरण में बड़ा फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया। 2011 में नाकाबंदी के दौरान मारुति वैन से करीब 14 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई थी।