मोठ: अंबेडकर पार्क निर्माण में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Moth, Jhansi | Nov 28, 2026 झांसी के मोंठ तहसील क्षेत्र के पट्टी कुम्हर्रा गांव में अंबेडकर पार्क के निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे बन रहे पार्क में मजबूत नींव नहीं बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की जांच और मानकों के अनुसार काम कराने की मांग की। एसडीएम ने टीम भेजकर जांच कराने का आश्वासन दिया।