मोठ: समथर पुलिस का अतिक्रमण विरोधी अभियान, कई दुकानदारों के चालान किए गए, कई को दी गई हिदायत
Moth, Jhansi | Feb 20, 2026 समथर में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। मेवाती चौराहा, अग्गा बाजार, अन्नपूर्णा बाजार और चौपड़ बाजार में सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटवाए गए। इस दौरान कुछ दुकानदारों के चालान काटे गए, जबकि कई को भविष्य में अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।