मोठ: गरौठा–मोठ क्षेत्र में ट्रैक्टरों से अवैध बालू खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
Moth, Jhansi | Feb 20, 2026 गरौठा–मोठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जसवंतपुरा, रमोरा और जलालपुरा , कुकर गांव घाट पर ट्रैक्टरों से अवैध बालू खनन लगातार जारी है। शाम ढलते ही दर्जनों ट्रैक्टर घाटों पर पहुंच जाते हैं और रात भर बालू ढोते रहते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।