बरौनी प्रखंड में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार' का भव्य आयोजन
संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी (बेगूसराय):स्थानीय प्रखंड परिषद परिसर में बृहस्पतिवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'सेवा सेतु शिविर-सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का कुशल संचालन डॉ. कुंदन कुमार द्वारा किया गया। शिविर में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभदेने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ कुल 435 आवेदन प्राप्त हुए।
विभिन्न विभागों की रही सक्रिय उपस्थिति शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, जीविका, और वृद्धा पेंशन से संबंधित स्टॉल सजाए गए थे, जहाँ आम जनता ने पहुँचकर अपनी समस्याओं और योजनाओं से जुड़े आवेदन जमा किए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष रूप से महिलाओं और जीविका दीदियों में होने वाली गंभीर बीमारी (कैंसर) की रोकथाम के लिए मुप की व्यवस्था की गई थी, जिससे बड़ी संख्य। न महिलाओं ने लाभ५., जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं उठाया।
विधायक और केंद्रीय मंत्री का कड़ा रुख पंडाल के अंदर स्थानीय विधायक कुंदन कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में आवेदन देने के एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू हो जाना चाहिए। यदि एक सप्ताह में काम शुरू नहीं हुआ, तो दूसरा नोटिस दिया जाएगा और 14 दिन के भीतर काम न होने पर संबंधित विभागीय टीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शिरकत की। उन्होंने सभी विभागों के स्टॉल पर जाकर मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और आम जनता तथा सिलाई सेंटर में मौजूद जीविका दीदियों से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियां सुनीं।पेयजल संकट और बियाडा की भूमि पर केंद्रीय मंत्री की दो क चेतावनी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और के रोजगार को लेकर तीखा आक्रोश व्यक्त)...। उन्होंने स्थानीयताजा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने स्थानाप प्रशासनिक अधिकारियों और बियाडा (BIADA) के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहाः
"यहाँ के युवाओं का हक छीना जा रहा है। अगर यहाँ के गरीबों और नौजवानों को हक से वंचित किया गया, तो हम अधिकारियों को भी यहाँ टिकने नहीं देंगे। जमीन से पानी इस कदर निकाला जा रहा है कि कई जगहों पर सबमर्सिबल बोरिंग और चापाकल सूख चुके हैं।"
उन्होंने बबीता दीदी और जीविका की अन्य बहनों को संबोधित करते हुए इस मुद्दे पर एक ठोस रणनीति बनाने और आंदोलन की तारीख तय करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने किसानों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए जिला प्रशासन को सीधे तौर पर मामलों की निगरानी करने का निर्देश दियाकरो-या-मरोः टैक्स और होल्डिंग मामलों पर निर्देश
शिविर के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। जिन गरीबों को पानी का कनेक्शन तक नसीब नहीं हुआ है, उनके नाम पर टैक्स और होल्डिंग थोपेजाने की शिकायतों पर केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई और बिना कनेक्शन के लगाए गए शुल्कों को तुरंत माफ करने की बात कही। मौके पर इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अनु रंजन कुमार, अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर, नगर परिषद बीहट से अनीता देवी, बबीता देवी, कार्यपालक अभियंता अविनाश कुमार, कार्यपालक सहायक राजकुमार, सुनील सिंह, राजीव कुमार वर्मा, शंभू सिंह, यशस्वी आनंद, राजा कुमार, सुमन कुमार, शैलेंद्र सिंह, मनोज यादव (मनरेगा पीओ), मुकेश, बिजली विभाग विष्णु कांत पंडित. केशव कुमार. मुन्ना कुमार रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, राहुल सिंह, राजस्व अधिकारी राम विनय ठाकुर नितेश कुमार रितेश कुमार सहित कदमा देवी, माला देवी, अन्नपूर्णा देवी, सविता देवी, सरिता देवी और कुमकुम देवी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जीविका दीदी और ग्रामीण जनता उपस्थित थी