गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश गौरवगान
स्थापना दिवस समारोह में लोकसंस्कृति की छटा, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिया 1100 रूपये का प्रोत्साहन पुरस्कार
किसान स्वाभिमान पर्व में ज्ञान बना सम्मान का आधार
- आगर जिले के किसान बने कृषि क्विज के विजेता, सांसद, विधायक एवं कलेक्टर ने सौंपी ट्रैक्टर, बुलेट व ई-स्कूटी की सांकेतिक चाबी
आगर-मालवा, 01 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का जिला स्तरीय गरिमामय समारोह रविवार की शाम को स्थानीय गांधी उपवन के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विशिष्ट अतिथि आगर विधायक श्री माधव सिंह (मधु) गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन -
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश एवं मालवा की लोक संस्कृति, जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं विकास गतिविधियों की गौरव गाथा पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थितजनों ने खूब सराहा।
सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं के समूह की प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100-1100 रूपये की प्रोत्साहन पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की।
*प्रतिभावान किसानों एवं विद्यार्थियों का सम्मान -*
समारोह में सांसद, विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा -
श्री कृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश की ओर से जिले के सोयतकलां के छात्र श्री देवांश कुशवाहा को 1,00,000 रूपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
वीर भारत न्यास के अंतर्गत किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व में आयोजित ऑनलाइन कृषि क्विज के विजेता जिले के तीन किसानों को पुरस्कार वितरित किए गये।
कृषि क्विज विजेता किसानों का विवरण
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि लोकोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग एवं वीर भारत न्यास द्वारा 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन कृषि क्विज आयोजित की गई थी।
प्रथम पुरस्कार श्री पवन कुमार, ग्राम गोंदलमऊ - ट्रैक्टर (मूल्य रू. 7,26,000/-)
*द्वितीय पुरस्कार -* श्री मोतीलाल सोंधिया, ग्राम पनाला - बुलेट मोटरसाइकिल (मूल्य रू. 1,68,000/-)
*तृतीय पुरस्कार -* श्री बगडू सिंह, ग्राम गंगापुर - ई-स्कूटी (मूल्य रू. 1,20,000/-)
विजेता किसानों को प्रमाण-पत्र एवं वाहन की सांकेतिक चाबी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता श्री पवन कुमार ने पुरस्कार प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वीर भारत न्यास के प्रति आभार व्यक्त किया।
विकास प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र
समारोह स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक एवं भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका सांसद श्री सोलंकी, विधायक श्री गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री मालवीय, कलेक्टर डॉ. मीना सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन कर सराहना की।
प्रारंभ में अतिथियों ने दी प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ बैठकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सोलंकी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक ऐतिहासिक पुरातन लोक संस्कृति धार्मिक पर्यटन स्थलों और भूगर्भीय संपदा के बारे में जानकारी हासिल करें और उनका अवलोकन भी करें प्रदेश को जाने समझे।
विधायक श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ.यादव के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुखी विकास कर रहा है। धार्मिक स्थलों का भी तेजी से विकास हो रहा है परिणाम स्वरूप मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत, संयुक्त कलेक्टर श्री मिलिंद ढोके वह अन्य जिलाधिकारी तथा सर्वश्री भेरुसिंह चौहान,बाबुलाल यादव, दिनेश परमार,करणसिंह यादव,कैलाश गवली,पुर्व विधायक गोपाल परमार, जितेन्द्र सिंह चौहान, हरिनारायण यादव, प्रेम यादव, भरत प्रजापत,गोरव , मीना स्वर्णकार,
एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण पत्रकारगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
#agarmalwa
#आगरमालवा