एडीएम एवं जिपं सीईओ ने की सेवा_ज्योति _कलश यात्रा तैयारियों की समीक्षा
सभी अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी एवं अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष आगर में जिलाधिकारियों की बैठक में जिले में 07 अक्टूबर को आयोजित होने वाली 'सेवा ज्योति' कलश यात्राओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित एसडीएम व जनपद सीईओ तथा सीएमओ आगर को इन यात्राओं के सफल आयोजन के लिये सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने सभी जिलाधिकारियों को इस यात्रा में स्वयं शामिल होने तथा अधिकाधिक आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिपं सीईओ तथा एडीएम ने जिला मुख्यालय आगर पर 9 अक्टूबर को नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रस्तावित जिला स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव की तैयारिेयों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को इस महोत्सव आयोजन के लिये सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिपं सीईओ ने विभिन्न विभागों को बलराम कृषि महोत्सव स्थल पर विभागीय योजनाओंऔर उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियां भी लगाने के निर्देश दिए।
▶️आयोगों से प्राप्त पत्रों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें- एडीएम
इस बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने सभी विभागों के जिलाधिकारियों विशेषकर राजस्व अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करने और सभी विभागों को सीएम हेल्पलाईन संतुष्टीपूर्वक निराकृत कर अपने विभाग की रेंक सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग एवं अन्य आयोगों से प्राप्त पत्रों पर सकारात्मक कार्यवाही कर 7 दिवस में प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एडीएम ने पीएम राहत योजना एवं राहवीर योजना के तहत् प्राप्त आवेदनों, प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Ujjain Commissioner
#agarmalwa
#आगरमालवा