पिंड्रा: वाराणसी में पायलट ने विमान उड़ाने से किया मना, यात्रियों ने किया हंगामा
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ने से पायलट ने मना कर दिया। पायलट ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया विमान नहीं उड़ने से यात्रियों ने एयरलाइन प्रबंधन की जानकारी के बाद हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन प्रबंधन ने उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी।