सोनीपत: प्रोपर्टी आईडी सत्यापित कराने में रजिस्ट्री का न होना बना बाधा, नागरिक सुविधा केन्द्र में लगी आवेदकों की लाइन
प्रोपर्टी आईडी को सत्यापित कराने में अब शहरवासियों के लिए रजिस्ट्री का न होना बाधा बन गया है। बहुत से ऐसे प्रोपर्टी धारक हैं जो दशकों से मकान बनाकर बैठे है, लेकिन उनके पास संबधित मकान की रजिस्ट्री नहीं है। ऐसे में शहरवासियों ने मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत प्रोपर्टी आईडी को सत्यापित करने का आग्रह किया है।