सोनीपत: गढ़ी सिसाना में युवक अपनी मां की हत्या करके फरार , जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार को गढ़ी सिसाना में एक युवक ने अपनी मां की हत्या करके फरार हो गया। घर में पहुंचे आरोपी युवक की अपनी मां के साथ कहासुनी हुई, जिसके बाद मोहित ने अपनी मां की गर्दन पर कस्सी से वार किया और फरार हो गया। मौके पर ही उसकी मां राजबाला की मौत हो गई। पुलिस ने राजबाला के भाई रामरूप की शिकायत पर मोहित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।