सोनीपत: सिक्का कालोनी क्षेत्र निवासी युवक ने अवैध फाइनेंसरों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की
अवैध फाइनेंसरों की पिटाई से आहत एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान देने की कोशिश की। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक ने तीन फाइनेंसरों पर अपहरण कर मारपीट करने और जबरदस्ती रुपये देने की हामी भरा कर वीडियो बनाने और चेक लेने के आरोप लगाए है। फिलहाल युवक का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।