सोनीपत: सामान्य पर्यवेक्षक डॉ० मंजुला एन ने मोहाना बीट्स कॉलेज में किया स्ट्रॉंग रूम व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
सोनीपत संसदीय क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक डॉ० मंजुला एन ने सोमवार को बीट्स कॉलेज मोहाना में बनाए गए ईवीएम स्ट्रॉंग रूम व मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सामान्य पर्यवेक्षक के निरीक्षण दौरे में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार मौजूद रहे। स्ट्रांग रूम का लॉक खोलने की पूरी वीडियोग्राफी करवाई गई।